फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रदूषित हो रही धर्मनगरी की हवा, 284 पर पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव पलवल के समीप खेतों खड़ी गेहूं, जो पकने की ओर है। संवाद 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में एक्यूआई फिर से बढ़ने लगा है। इससे वातावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है। शुक्रवार को एक्यूआई 284 दर्ज किया गया, जिससे बुजुर्ग व बीमार लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका बन गई है। ऐसे में चिकित्सक बचाव रखने के लिए परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि करीब 15 दिनों पहले एक्यूआई में सुधार होने लगा था और करीब 154 तक पहुंच गया था लेकिन पिछले कईं दिनों से फिर बढ़ने लगा है। वहीं अगले माह गेहूं की कटाई के दौरान यह समस्या और भी बढ़ने की आशंका जताई जाने लगी है।
वहीं तापमान भी लगातार बढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक दर्ज किया गया। आज शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ममता का कहना है कि अगले तीन से चार दिन तक मौसम साफ व तेज धूप खिलने की संभावना है। इसके चलते गर्मी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

उधर कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि बढ़ती गर्मी का गेहूं की फसल पर विपरित असर पड़ सकता है लेकिन फिलहाल सुबह-शाम उचित ठंड है, जिससे फसल को सही वातावरण मिल पा रहा है और दिन की गर्मी का भी ज्यादा असर नहीं पड़ रहा। ऐसे में किसानों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें