फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब छह रूटों पर चलाई जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें

Sat, 07 Mar 2026 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज विभाग ने जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छह नए रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की समय सारणी जारी की है। इन रूटों में अब इंद्री-कुरुक्षेत्र मार्ग को भी शामिल किया गया है।अब इस मार्ग पर नियमित रूप से इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने के साथ पर्यावरण के संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र से इंद्री के लिए दोपहर एक बजकर 25 मिनट और शाम चार बजकर पांच मिनट पर इलेक्ट्रिक बसें रवाना होंगी। इसी प्रकार इंद्री से कुरुक्षेत्र के लिए दोपहर दो बजकर 25 मिनट और शाम पांच बजकर 25 मिनट पर बसें चलाई जाएंगी। इस सेवा के शुरू होने से इंद्री और आसपास के गांवों से आने-जाने वाले यात्रियों, छात्रों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र बस स्टैंड से थर्ड गेट के लिए भी इलेक्ट्रिक बस का संचालन निर्धारित किया गया है। नए बस स्टैंड से थर्ड गेट के लिए शाम तीन बजकर 25 मिनट से बस रवाना होगी, जबकि थर्ड गेट से कुरुक्षेत्र बस स्टैंड के लिए शाम तीन बजकर 40 मिनट इलेक्ट्रिक बस चलेगी। इससे विश्वविद्यालय क्षेत्र और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन


रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसें डीजल बसों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाती हैं और संचालन खर्च भी कम होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें