कृरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा में हिस्सा
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा आयोजित की गई। सर्वेश्वर महादेव मंदिर के सामने से प्रारंभ हुई परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। ठाकुर जी की पालकी को भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी की पालकी को हाथों से खींचकर परिक्रमा की।
भजन रसिकों की ओर से राधा और कृष्ण भाव के गीतों से सरोवर का वातावरण भक्तिमय हो गया। सुनील वत्स, राजेंद्र चोपड़ा, पवन गुंबर के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। परिक्रमा समापन पर ठाकुर जी की आरती उतारी गई। गीता ज्ञान संस्थानम् के व्यवस्थापक राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि रविवार 19 अप्रैल को गीता ज्ञान संस्थानम् स्थित श्री कृपा बिहारी जी के मंदिर में सायं छह बजे से आठ बजे तक भजन संध्या होगी। कृपा बिहारी जी के चरण दर्शन होंगे।
प्रमुख भजन रसिक ठाकुर जी का गुणगान करेंगे और इसके बाद भंडारा प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर जीओ गीता के जिला प्रधान प्रिंसिपल डाॅ. ऋषिपाल, श्री कृष्ण कृपा गोशाला के प्रधान सुनील वत्स, गीता ज्ञान संस्थानम् के मीडिया प्रभारी रामपाल शर्मा, केडीबी के पूर्व सदस्य एमके मौद्गिल, नवीन भारद्वाज, धर्मपाल शर्मा, अनिल शर्मा, सुरेंद्र हंबीरिया, दीपक आहुजा, तरुण धमीजा, डाॅ. राजीव अत्री, नवीन भारद्वाज, कृष्णलाल पुंडरी सहित गुरुकुल के ब्रह्मचारी श्रद्धाभाव से शामिल रहे।
कृरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा में हिस्सा - फोटो : संवाद