फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री गणेश उत्सव पर मधुर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sat, 30 Aug 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में श्री गणेश उत्सव उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दरबार में महिलाओं व बच्चों सहित श्रद्धालुओं का जोश तो देखते ही बनता है। जग ज्योति दरबार में चल रहे श्री गणेश उत्सव में शामिल होने के लिए अनेक गणमान्य नागरिक ही नहीं दूर-दूर की भजन मंडलियां भी पहुंचने लगी हैं।
विज्ञापन

महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि श्री गणेश उत्सव के लिए लोगों का उत्साह देख कर लगता है कि हर कोई भगवान श्री गणेश के दर्शनों के लिए लालायित हो रहा है। दरबार में भगवान गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा-उपासना करने से विघ्नहर्ता का आशीर्वाद और उनकी कृपा तो प्राप्त हो ही रही है साथ ही संतों का भी आशीर्वाद मिल रहा है। गणेश उत्सव के अवसर पर पटियाला से आई सुगंधा एंड पार्टी के कलाकारों ने मधुर भजनों का गुणगान किया तो बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष व महिलाएं भी श्रद्धा वश नाचने को विवश हो गए।
विज्ञापन

इस मौके पर विमला शर्मा, राधे श्याम शर्मा, दीपक जसूजा, डोली जसूजा, मालविका, अमृता, हरभजन सिंह, सुरजीत, पंकज, अक्षय राठी, विजय राठी, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें