फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवा संसद मेें ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Fri, 29 Aug 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह। - फोटो : samvad
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामसर माजरा में छात्रा-छात्राओं की युवा संसद का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पलवल के डाॅ. जयसिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संसद की कार्यप्रणाली से परिचित करवाया गया। युवा संसद में बच्चों ने देशहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उसके माध्यम से बच्चों को देश की समस्याएं दूर करने का हल बताया। युवा संसद के सदस्यों ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रजनीश त्यागी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं लोकतंत्र को मजबूत करने, बच्चों में अनुशासन की भावना पैदा करने, देश की संसदीय कार्यप्रणाली की जानकारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी मिलती है बल्कि प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें