फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भगवान शिव पार्वती नंदन के भजनों पर मस्ती में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में हर वर्ष की भांति श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे विधि विधान के साथ महंत राजेंद्र पुरी के सान्निध्य में श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जग ज्योति दरबार में श्री गणेश महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पूजन में यजमान के तौर पर अंबाला से कुलजीत सिंह, मनिंदर पाल सिंह, विजय शर्मा, सरोज बाला एवं चेतना इत्यादि शामिल हुए।
विज्ञापन

पूजन के उपरांत महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि दरबार में छह सितंबर तक निरंतर श्री गणेश उत्सव पूजन एवं भजनों का गुणगान होगा। उन्होंने बताया कि भगवान श्री गणेश को देवाधिदेव महादेव ने ही यह विशेष वरदान दिया था कि हर पूजा या शुभ कार्य करने से पहले उनकी पूजा अनिवार्य होगी। गजानन श्री गणेश भगवान शिव व मां पार्वती के पुत्र हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन मान्यता है कि 33 करोड़ देवी-देवता हैं। इनकी पूजा पूर्ण सृष्टि में की जाती है। इस अवसर पर योगेश राणा, अजय राणा, गोपाल दास, अभिनव, निधि गुप्ता, अंजना, दीक्षा, रिया शर्मा, अक्षय राठी, विजय राठी एवं अजय राठी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें