फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देते वेदाचार्य अनिल शास्त्री व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गौ गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति की ओर से छठ पूजा महोत्सव के उपलक्ष्य मेंभजन संध्या व भंडारा का आयोजन किया गया। भोजपुरी गायक राहुल सिंह बजरंगी, अनु पांडे, स्वाति पांडे व आशुतोष सिंह ने लोकगीत पर श्रद्धालुओं को झूमने के लिए विवश कर दिया।
कार्यक्रम में सांसद नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा, डीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा व मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। वेद आचार्य अनिल शास्त्री ने कहा कि चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य व चौथे दिन उषा अर्घ्य देने के साथ ही पर्व संपन्न हो जाता है। जो भी श्रद्धालु इस महाव्रत को निष्ठा भाव से विधि पूर्वक संपन्न करता है वह संतान सुख से कभी अछूता नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि संस्थान की ओर से आयोजित भव्य समारोह से देश-दुनिया में संदेश गया है। अब कुरुक्षेत्र का नाम छठ पूजा के लिए भी प्रसिद्ध होगा। वेदाचार्य अनिल शास्त्री ने आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सांसद कैलाशो, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा, पीठा अध्यक्ष भद्रकाली मंदिर पंडित सतपाल शर्मा, जगतार काजल, डॉ. सुदर्शन चुघ, डॉ. विभा चुघ, डॉ. भविष्य चुघ, पवन गर्ग, प्रदीप सैनी, विशाल शर्मा, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें