फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: सीएम मनोहर ने 'मुख्यमंत्री मुफ्त तीर्थ यात्रा' पोर्टल किया लॉन्च, 28 लाख बुजुर्गों को मिलेगा लाभ

Tue, 05 Dec 2023 02:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पहली बार प्रदेश में श्रीराम भक्तों को सम्मानित किया गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार आगामी चुनावों के चलते श्रीराम लीला कमेटियों को साधने में जुटी है। उधर पहली बार मिले सम्मान से कमेटियों के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दिखी।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवित्र ब्रह्मसरोवर तट मंगलवार को उस समय जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा, जब पुरुषोत्तमपुरा बाग में श्रीराम जी के भक्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश भर की श्री रामलीला कमेटियों को सम्मानित किया। समारोह में करीब दो हजार से लोग शामिल हुए। श्री रामलीला कमेटियों के पदाधिकारी व प्रतिनिधी सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे, जिनका पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने जय श्री राम के जयघोष के बीच श्रीरामलीला कमेटियों को सम्मानित किया। इस दौरान कहा कि वह बेहद ही नेक कार्य में लगे हैं और इसे आगे बढ़ाएं, जिसमें सरकार भी हर संभव सहयोग करेगी। श्रीरामलीला सिर्फ मंचन व कार्यक्रम ही नहीं है बल्कि जीवन का आधार है। यह आने वाली पीढि़यों को सही मार्ग दिखा रही है।
विज्ञापन


श्रीराम लीलाएं कब से शुरू हुई, यह आज भी शोध का विषय है। लेकिन अलग-अलग मान्यता है कि श्रीराम लीलाएं उनके बचपन काल से ही शुरू हो गई थी तो वहीं यह भी बताया जाता है कि श्रीराम के वनवास के बाद अयोध्या लौटने पर श्रीरामलीलाएं की जाने लगी। आज पूरा देश श्रीराम के आर्दश पर चलते हुए विश्वगुरु बनने की राह पर है।
विज्ञापन


तीर्थ पोर्टल किया लॉन्च, बोले फ्री कराएंगे तीर्थों के दर्शन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 60 साल से अधिक आयु के लोगों को तीर्थों के दर्शन की योजना बनाई है, जिसका शुभारंभ पिछले दिनों ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल से किया था। मंगलवार को समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना के पोर्टल को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 28 लाख बुजुर्ग मुफ्त में तीर्थ यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने इस दौरान 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन समारोह में भी पहुंचने के लिए श्रीराम भक्तों को आह्वान किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें