फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सिख बच्चे सीखेंगे कथा, कीर्तन, गतका, शस्त्र कला और घुड़सवारी

विज्ञापन
पिहोवा। पत्रकारां से बातचीत करते मुखी भाई सुखजीत सिंह कन्हैया व अन्य। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। सिख बच्चों को गुरबाणी कीर्तन और शस्त्र कला से जोड़ने के लिए गोबिंद नगर में बुंगा गोबिंद धाम बनाया गया है, जिसमें बच्चों को कथा, कीर्तन, गतका, शस्त्र कला और घुड़सवारी की सिखाई दी जाएगी।
विज्ञापन

धाम के मुख्य सेवादार सुखजीत सिंह कन्हैया ने बताया कि आने वाली पीढ़ी को सिख परंपरा से जोड़ने के लिए इस धाम की स्थापना की गयी है। इसमें 10 साल से ऊपर का कोई भी बच्चा दाखिला ले सकता है। उन्होंने बताया कि तीन साल के कोर्स में बच्चे को हर प्रकार विधा सिखाई जाएगी। बताया कि आठ दिसंबर को बुंगा गोबिंद धाम का शुभारंभ किया जाएगा। इस दिन महान कीर्तन दरबार का आयोजन होगा, जिसमें पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे, सिंह साहिबान, दल संप्रदाय के मुखी सहित अनेक विद्वान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को शुरू से ही गुरबाणी कीर्तन से जोड़ा जाए तो भविष्य में बच्चे अपने धर्म और देश की सेवा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें