कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल ने अपने कार्यालय में लोगों से मिलकर उन्हें नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निवारण के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि नया साल इस लोकसभा क्षेत्र के लिए बहुत सी नई चीजें लेकर आएगा।
कुरुक्षेत्र मेरा परिवार है और उनका प्रयास रहेगा की दोगुनी गति से इस बार विकास कार्यों पर काम किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य है। इसमें हम सभी को मिलजुल कर सहयोग करना होगा। मी की समस्याओं को भली-भांति जानते हैं। उन्होंने आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जो स्कीम शुरू की है। उनका प्रचार-प्रसार करते हुए सभी अपने आसपास के लोगों को भी सरकार की योजनाओं और विजन के प्रति जागरूक करें। सांसद ने कहा कि वे समय-समय पर लोगों के बीच उपस्थित होकर उनकी समस्याएं सुनते रहेंगे। उनके दरवाजे 24 घंटे लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए खुले हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी समय उनके कार्यालय में आकर अपनी बात रख सकता है।