फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने तीन दिन में बनवाया मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। परिवार के सदस्यों के बीमार होने की वजह से परिवार के लिए घर बनाना केवल सपना ही लग रहा था। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने परिवार का दुख समझा और तीन दिनों में ही घर बना दिया। यह मंधेडी ब्लॉक के गांव मीरापुर में रहने वाले पृथ्वी सिंह के जीवन की बात है।
विज्ञापन

पृथ्वी सिंह, उनकी पत्नी फुलवती व बेटा संदीप तीनों ही बीमार हैं। परिवार के पास कोई कमाई का साधन नहीं है। इस बारे में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को सूचना मिली तो परिवार का मकान बना कर दे दिया।
सेवादार डाॅ. दलजीत, सुरेश व रामस्वरूप ने बताया कि इस परिवार ने सेवादारों को अपनी समस्या बताई थी। परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में सेवादारों ने निश्चय किया कि इस परिवार को मकान बनाकर देना है और सिर्फ तीन दिन के अंदर ही सेवादारों ने इस परिवार को मकान बनाकर दिया। इस दौरान मिस्त्री सेवादार मोहन लाल, कृष्ण सुलखनी, रामकुमार व सौरभ के अलावा विशाल, सुनील पाल, धर्मपाल, हर्ष पाल, सुरेंद्र, सुरेश, संजीव, विपिन अजरावर, महेशपाल के अलावा अन्य सेवादारों ने सेवा काम किया।
विज्ञापन

मकान बना देखकर पृथ्वी सिंह ने कहा कि उनके लिए मकान बनाना सपना था। कमाई का कोई साधन नहीं है लेकिन डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने मात्र तीन दिनों में ही पूरा मकान बनाकर दे दिया। वे इसके लिए सभी सेवादारों का धन्यवाद करते हैं। वे पूज्य गुरु संत डाॅ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी का भी धन्यवाद करते हैं जिनकी प्रेरणा से सेवादार लगातार सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें