फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों को मिल रहे सिंगल डोनर प्लेटलेट्स : सीएम

विज्ञापन
लाडवा। रामकुंडी धर्मशाला में कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता व अन्य। ​संवाद
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सैनी मंगलवार को केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू रोगियों के लिए नि:शुल्क सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की शुरुआत करने वाला प्रदेश उत्तरी क्षेत्र में पहला राज्य बना है। डेंगू मरीजों को 11 हजार रुपये की प्रतिपूर्ति की जाती है। प्रदेश में कुल 154 ब्लड सेंटर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले वर्ष तय लक्ष्य तीन लाख 30 हजार यूनिट ब्लड से बढ़कर चार लाख 50 हजार यूनिट से भी अधिक ब्लड एकत्रित किया। केंद्र सरकार से हरियाणा को वर्ष 2024-25 में सबसे अधिक रक्तदान में उत्कृष्टता के लिए लगातार दूसरे वर्ष पुरस्कार मिला है।
मुख्यमंत्री ने राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोहर लाल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में हमेशा सेवा, पारदर्शिता और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जब कोई व्यक्ति अपने रक्त का दान करता है तो वह न केवल एक जीवन को बचाता है बल्कि उस परिवार को भी खुशियों से भर देता है, जो अपने प्रियजन को खोने की कगार पर होता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। ऐसे स्वस्थ समाज के निर्माण में आपका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर कैलाश सैनी, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, पूनम सैनी, सन्नी कालड़ा, नायब सिंह पटाक माजरा सहित अन्य मौजूद रहे।

लाडवा। रामकुंडी धर्मशाला में कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता व अन्य। संवाद

लाडवा। रामकुंडी धर्मशाला में कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता व अन्य। संवाद

लाडवा। रामकुंडी धर्मशाला में कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें