फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीपीएल परिवारों को पूरा राशन देने और कॉलोनियों की समस्याएं दूर करने की मांग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते जन संघर्ष मंच हरियाणा के पदाधिकारी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बीपीएल परिवारों को पर्याप्त राशन उपलब्ध कराने और कॉलोनियों की बुनियादी समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर जन संघर्ष मंच हरियाणा ने बुधवार को जिला प्रशासन को दो ज्ञापन सौंपे। सदस्यों ने मिनी सचिवालय में अधिकारियों को उपायुक्त के नाम ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

मंच ने बीपीएल परिवारों को सरसों का तेल, चीनी, दाल, गेहूं, चावल और मोटा अनाज पर्याप्त मात्रा में देने की मांग की साथ ही काटे गए राशन कार्ड दोबारा बनवाने के लिए आवेदन सौंपे। दूसरे ज्ञापन में विश्वकर्मा कॉलोनी में जलभराव की समस्या उठाई। सदस्यों ने बताया कि बरसाती पानी घरों में घुस जाता है और रास्तों पर जमा रहता है, इससे हादसों और बीमारियों का खतरा बना रहता है, वहीं कटैहरा मोहल्ले में पेयजल संकट दूर करने की मांग की गई। इस दौरान पूजा, सरोज, सुमन, सलिंद्र कौर, संतोष, श्याम लाल, सतीश, उषा, चंद्र रेखा, सुनीता और लक्ष्मण कौर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें