फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का आज होगा शुभारंभ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अ​धिकारियों की बैठक लेते  जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भू राठी। विज्ञप
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ वीरवार को होगा। इस योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम नए लघु सचिवालय के सभागार में सुबह 10 बजे होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम होंगे। इसके अलावा शाहाबाद उपमंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष कलसाना, पिहोवा उपमंडल में भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, लाडवा उपमंडल में जिला परिषद की अध्यक्षा कंवलजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके अलावा इस्माईलाबाद, बाबैन और पिपली ब्लॉक में भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभू राठी बुधवार को पंचायत भवन में जिप कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां जांचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के थानेसर, पिहोवा, लाडवा, इस्माईलाबाद, शाहाबाद, पिपली व बाबैन में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। संबंधित उपमंडल के एसडीएम अपने स्तर पर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही जिले का कोई भी नागरिक इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सरकार के टोल फ्री नंबर 0172-4880500 से ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के एप का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें