फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव केस के साथ बढ़ने लगा कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा

विज्ञापन
Death toll of corona-infected patients increases with positive cases
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव केस केे साथ कोरोना संक्रमण से मरने वालों मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। शहर केे एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन 80 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई है। स्वास्थ्य विभाग ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पिपली निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग पुराने बस अड्डे केे निकट एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे, जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उसकी कोरोना संक्रमण केे चलते मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि कुरुक्षेत्र में अब तक 109 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं मौसम परिवर्तन के साथ-साथ कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। रविवार को एक ही दिन में 48 नये मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला सिविल सर्जन ने बताया कि कुरुक्षेत्र से 27 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 48 नए केस सामने आए हैं और एक कोरोना पाजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 6976 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक 129982 में से 122019 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक 7413 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 6976 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 109 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 328 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें