फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: रात को सोए, सुबह मृत मिले पति-पत्नी, हर कोई रह गया हैरान, बेटा बोला- हार्ट के थे मरीज

Sun, 24 Sep 2023 08:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

नंबरदार व उनकी पत्नी की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों सुबह नहीं उठे तो बेटे ने कमरे में जाकर अपने माता पिता को जगाने की कोशिश की। जब वे नहीं उठे तो गौर से देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद क्षेत्र में तंगोली के नंबरदार गांव व उनकी पत्नी की अचानक मौत होने से पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। विकास वासी तंगौली ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता लखविंदर सिंह (52) व माता रानी देवी (47) रात्रि के समय अपने कमरे में सोए थे। जब वे दोनों सुबह नहीं उठे तो उन्होंने कमरे में जाकर अपने माता पिता को जगाने की कोशिश की। जब वे नहीं उठे तो गौर से देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


विकास ने बताया कि उनके पिता व माता हार्ट के मरीज थे। दोनों का इलाज अंबाला से चल रहा था। दोनों की मौत हार्ट अटैक से हुई है। विकास ने बताया कि वे दो भाई है उसका छोटा भाई ऑस्ट्रेलिया में है।

माता पिता की अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के नंबरदार व उनकी पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का हौसला बढ़ाने व शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर पर लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


समाजसेवा में रहते थे शामिल
तंगोली गांव के नबंरदार लखविंदर सिंह की अचानक मौत से गांव व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि लखविंदर सिंह समाजसेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहते थे, जिसके चलते क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति उनके साथ जुड़ा हुआ था। उनकी अचानक मौत से गांव में ही नहीं आसपास के कई गांवों के लोग काफी आहत हुए हैं और उनके घर पर आकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें