फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रैक्टर मार्च से घर लौटते किसान पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। गणतंत्र दिवस पर किसानों की ओर से विरोध स्वरूप ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। ट्रैक्टर मार्च पुलिस सुरक्षा के बीच निकाला गया। इसके बाद भी जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घर जाते समय किसान को रोककर पांच से सात लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में किसान को गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन

अजय निवासी लोहार माजरा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस पर किसान संगठनों के द्वारा बुलाए गए ट्रैक्टर मार्च में ट्रैक्टर लेकर पिहोवा पहुंचा था। ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। मार्च खत्म कर घर जाते समय दूसरे ट्रैक्टर चालक ने अपने दोस्तों के साथ अजय को गांव भोर सैंदा मगरमच्छ तालाब के पास ट्रैक्टर आगे लगाकर रोक लिया। ट्रैक्टर रोक किसान पर चालक व उसके दोस्तों ने अजय पर गंडासी से हमला कर दिया। हमले में किसान अजय को सिर व हाथ पैर पर गंभीर चोट आई है। बीच-बचाव करने आती भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। झगड़े के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें