फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर ठगे 67500 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। एटीएम कार्ड बदलकर 67500 रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। ठग ने मदद के बहाने से व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल लिया। पुलिस को दी शिकायत में गुरजंट सिंह वासी मोरथली ने बताया कि वह 25 जनवरी को अपने एटीएम का पिन बदलने का प्रयास कर रहा था। उसी समय एक युवक एटीएम में आया और मदद का हाथ बढ़ा एटीएम बदल ले गया। पता चलने पर एटीएम कार्ड बंद करवा दिया गया लेकिन तब तक एटीएम कार्ड का प्रयोग कर 67500 निकाल लिए गए।
विज्ञापन



शराब के साथ एक काबू
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने शराब के साथ एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान चिराग शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर उक्त आरोपी के पास से एक पेटी देसी शराब जब्त कर काबू किया है। सरकार ने शहर को ड्राई एरिया घोषित किया हुआ है। शहर में शराब रखना, पीना, बेचना मना है। टीम ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


ठेके से शराब व नकदी चोरी
कुरुक्षेत्र। ठेके से शराब व नकदी चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चाेरों ने लोहे से बनी दीवार के नट खोलकर इस चोरी को अंजाम दिया है। ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी साथ ले गए। उमरी ठेके पर सेल्समेन का काम कर रहे प्रेम कुमार ने बताया कि वह रात को 12 बजे ठेका बंद कर दूसरी दुकान में सोया था। सुबह ठेका खोला तो ठेके की दीवार टूटी मिली। चेक करने पर ठेके से तीस हजार रुपये व एक अंग्रेजी शराब की पेटी गायब मिली।
विज्ञापन



शिव मंदिर से एक लाख चोरी
कुरुक्षेत्र। शहर के सेक्टर चार में बने शिव मंदिर से चोर 40 हजार का साउंड सिस्टम व दानपात्र से 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी सुशील कुमार ने बताया कि सुबह मंदिर में आया तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। मंदिर के पांच दान पात्र भी टूटे मिले। पुजारी ने बताया कि दानपात्र में लगभग 60 हजार रुपये थे। मंदिर में लगे 40 हजार रुपये कीमत का साउंड सिस्टम भी चोर अपने साथ ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।


चालान भुगतान के लिए चलेगा अभियान
कुरुक्षेत्र। पुलिस द्वारा किए बड़ी संख्या में ट्रैफिक चालान बकाया है। अब पुलिस चालान पेंडेंसी कम करने के अभियान चलाने की तैयारी में है। पुलिस ने वाहन चालकों से लंबित चालान भरने की अपील की है। अन्यथा पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे वाहन चालकों को नाकाबंदी के दौरान रोकते हुए उनसे ट्रैफिक के ऑनलाइन चालान भरने के लिए कहा जाएगा।



मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी काबू
शाहाबाद। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी दीपांशु उर्फ लक्की वासी जंधेडी है। पुलिस में दी शिकायत में अजय निवासी शाहाबाद ने बताया कि वह एमएन कॉलेज शाहाबाद से बीए कर रहा है। अगस्त 2024 को वह अपनी मोटरसाइकिल कॉलेज की पार्किंग में खड़ी कर कक्षा में गया, वापस आने पर मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिसकी शिकायत पर थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर जांच की गई। जांच के बाद उक्त आरोपी को काबू कर कारागार भेज दिया।


दुकान से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। दुकान से चोरी करने के आरोप में सोमपाल निवासी इंद्रा काॅलोनी को गिरफ्तार करके चोरीशुदा सामान बरामद किया है। पुलिस को दी शिकायत में विकास शर्मा निवासी महादेव मोहल्ला ने बताया कि उसकी पुराना बस स्टैंड पर फोटो स्टूडियो व कूरियर की दुकान है। 10 जनवरी की दोपहर में वह कूरियर देने के लिए गया था। जब वापस आया तो उसने पाया कि उसकी दुकान के गल्ले से नकदी व अन्य सामान चोरी है। मामला दर्ज करके जांच में आरोपी से चोरीशुदा सामान बरामद जेल भेज दिया।


चोरी करने का आरोपी पकड़कर जेल भेजा
कुरुक्षेत्र। चोरी के मामले में तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्र सिंह वासी छ्छुपुर के रूप में है। पुलिस शिकायत में राजकुमार वासी बसंतपुर ने बताया था कि वह मंदेडी गांव में 12 एकड़ जमीन ठेके पर लेकर खेती करता है। मई 2021 को वह अपने कृषि औजार खेत में बने हुए कमरे में रख अपने गांव चला गया था। अगले दिन खेत में आया तो देखा कि सारा सामान ताला तोड़कर चोरी करने की नीयत से ट्रक में लोड करके ले जाने की कोशिश हुई। बारिश होने की वजह से ट्रक कीचड़ में फंस गया। चाेर ट्रक को छोड़कर कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो उक्त आरोपी का नाम आया। अब आरोपी को काबू कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें