फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी के विकास पर खर्च हुए 3500 करोड़ : जयराम ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र ने पर्यटन के क्षेत्र में पूरे विश्व में अलग पहचान बनाई है। इस गीता स्थली को विकसित करने में केंद्र व राज्य सरकार का अहम योगदान रहा है। इसके लिए सरकार 250 करोड़ का बजट खर्च कर गीता स्थली ज्योतिसर में महाभारत थीम पर आधारित संग्रहालय का निर्माण कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र के विकास पर करीब 3500 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया है। यह बातें हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं तीन लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी जयराम ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थलों का अवलोकन करने के बाद रविवार को सेक्टर-सात में विधायक सुभाष सुधा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ठाकुर ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने तीर्थस्थलों के विकास में कुरुक्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं। यहां सांसद नायब सिंह सैनी ने केंद्र सरकार द्वारा किए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि इस सरकार ने उनके रेलवे एलिवेटेड ट्रैक ड्रीम प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाया है। प्रोजेक्ट पर 225 करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। मौके पर सांसद नायब सैनी, प्रदेश महामंत्री वेदपाल चौधरी, रामपाल पाली सहित शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें