शाहाबाद। कल्याण गांव के पास रेलवे ट्रैक पर वीरवार की रात्रि एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। जम्मू मेल ट्रेन के चालक ने ट्रैक पर शव देखे जाने की सूचना तुरंत जीआरपी को दी, जिसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर जीआरपी टीम में हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह, सिपाही गौरव पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष है और मृतक ने काले रंग के कपड़े पहने हैं। प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव की पहचान कराए जाने की कोशिश कराई जा रही है। संवाद