फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गरीब रथ एक्सप्रेस के शौचालय में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गरीब रथ एक्सप्रेस के डिब्बे के शौचालय में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। घटना सुबह पौने नौ बजे कालका रेलवे स्टेशन की है। सूचना के बाद राजकीय रेलवे पुलिस जीआरपी कालका पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक के पास एक कैरी बैग मिला, जिस पर शाही लिबास रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र का पता लिखा था। कालका जीआरपी ने शव को 72 घंटे के लिए शव को शवगृह में रख दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अजमेर से चंडीगढ़ चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस चंडी मंदिर के पास पहुंची तो जी-14 कोच में तैनात रेलवे सहायक कर्मी कोच के शौचालय में गया, मगर शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था। उसे लगा कि शौचालय में पहले से कोई मौजूद है। उसने कुछ देर बाद दरवाजा खटखटाया तो अंदर से प्रतिक्रिया नहीं आई। लिहाजा, शक होने पर उसने रेलवे के अन्य स्टाफ को सूचना देकर मौके पर बुलाया। स्टाफ ने पेचकस की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला तो शौचालय में एक युवक का शव परने से लटका हुआ था। मामले की सूचना पाकर कालका जीआरपी मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया।

कुरुक्षेत्र जीआरपी को दी सूचना
कालका जीआरपी स्टेशन के प्रभारी सतपाल ने बताया कि युवक करीब 28 साल का था। उसके पास से रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र की शाही लिबाज पते का एक कैरी बैग मिला है। उनकी टीम ने कुरुक्षेत्र जीआरपी से संपर्क किया था। हालांकि युवक की शिनाख्त के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें