फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन की कार पार्किंग में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का अर्धनग्न शव मिलने से स्थानीय लोग सन्न हर गए। पुलिस को नशे की ओवरडोज से युवक की मौत की आशंका जताई है। मृतक की पहचान देर रात तक नहीं हो पाई। मृतक 20 से 22 वर्ष का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया है। एसआई कमल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त और मौत के कारणों को लेकर जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से मृतक की पहचान में सहयोग करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें