फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दोस्त के घर आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मा कालोनी में अपने दोस्त के घर आए एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शीला कालोनी के रहने वाले 25 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन

सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता ने बताया कि सुरेश नशे करने का आदी था। वह अक्सर ब्रह्मा कालोनी के रहने वाले अपने दोस्त कर्ण के घर पर जाया करता था। आज शाम चार बजे के करीब कर्ण उनके पास दौड़ता हुआ आया और उन्हें बताया कि सुरेश बेहोश हो गया है और कई बार कोशिश करने पर भी वह उठ नहीं रहा है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो सुरेश मृत मिला। उन्हें शक है कि वहां दोनों ने मिलकर नशे का सेवन अधिक मात्रा में किया, जिसके वजह से सुरेश की मौत हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस को मृतक के आस-पास से पांच सिंरिंज प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें