कुरुक्षेत्र। जोनल युवा महोत्सव में ओवरऑल ट्राफी जीतकर खुशी जताती प्रतिभागी छात्राएं। स्वयं
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने तीन दिवसीय जोनल युवा महोत्सव में प्रतिभा, रचनात्मकता व उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर कॉलेज को गौरवान्वित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्राएं कई विधाओं में विजयी रहीं और प्रतिष्ठित ओवरऑल रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की।
प्राचार्या डॉ आहूजा ने विजेता छात्राओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी। समिति संयोजिका डॉ. दीपा के नेतृत्व में डॉ. रीतु, डॉ. मनजीत, डॉ गरिमा, कुलजीत, अर्चना, डॉ शगुन व नीतू ने छात्राओं को प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया। डॉ. दीपा ने उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी प्रतिभागियों की मेहनत, अनुशासन और उत्साह की सराहना की। संवाद