फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर जीते 39 पदक

Tue, 25 Aug 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाड़ियों के साथ स्कूल प्रशासन। स्वयं - फोटो : Police
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय डीएवी खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 17 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य समेत कुल 39 पदक जीते। डीएवी मैनेजमेंट दिल्ली की ओर से 22 और 23 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक, कुश्ती, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और योग में पदक हासिल किए।

स्कूल की प्राचार्या गीतिका जसूजा ने बताया कि जिम्नास्टिक में विहान, इनाया, कनिष्ठा और ज्येष्ठा ने स्वर्ण पदक जीते। ज्येष्ठा ने चार स्वर्ण पदक हासिल किए। कुश्ती में पूर्वी और आरव, टेबल टेनिस में जानवी, बॉक्सिंग में उदयवीर और ताइक्वांडो में रबजोत और आन्या सैनी ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन


रजत पदक जीतने वालों में ताइक्वांडो में आद्या गुप्ता, महीप और आन्या और जिम्नास्टिक में विहान, वर्णिका, इनाया और कनिष्ठा शामिल रहे। कांस्य पदक कुश्ती में यश, योग में समृद्धि, अदिति, तनवी और जसलीन, ताइक्वांडो में अग्रिमा और जिम्नास्टिक में अक्षिता, वर्णिका, मोक्षिता और नम्रिता ने जीते।
विज्ञापन

-
राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर टेबल टेनिस में जानवी, योग में समृद्धि और जिम्नास्टिक में विहान, अक्षिता, वर्णिका, इनाया, कनिष्ठा, मोक्षिता, ज्येष्ठा और नम्रिता ने आगामी डीएवी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। प्राचार्या ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोच राजेश सहारन, वीरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, संजय कुमार, रितु भारती, आरजू सैनी और असलम को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें