कुरुक्षेत्र। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि नोटिस, दावे एवं आपत्तियों के निपटान की अवधि 31 जुलाई से 15 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट (एएसडीडी) श्रेणी के मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण 30 नवंबर तक होगा। इन प्रपत्रों के निस्तारण की प्रक्रिया 10 दिसंबर तक पूरी की जाएगी। उपायुक्त ने एएसडीडी श्रेणी में शामिल पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे 30 नवंबर तक गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को जमा करवाएं, ताकि अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जा सके।