फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वस्थ शरीर, मन के लिए नृत्य और संगीत जरूरी’

विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वस्थ शरीर, मन के लिए नृत्य एवं संगीत बहुत जरूरी है। संगीत एवं नृत्य मनुष्य को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से लाभ प्रदान करते हैं। यह विचार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने संगीत एवं नृत्य विभाग द्वारा विश्व नृत्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगीत मस्तिष्क को शांत करने का सबसे सरल माध्यम है। इस अवसर पर कुलपति ने आजादी की लड़ाई के सभी शहीदों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभाग की छात्रा सृष्टि निर्वाण ने राग श्री में शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात विभाग के छात्र सुरेंद्र ने सितार वादन प्रस्तुत किया। कथक की शुभ्रा अरोड़ा तथा उनके छात्रों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर डॉ. भगवंत कौर के निर्देशन में तैयार सितार वाद्य वृंद की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ. हरविंदर सिंह लोंगोवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें