फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में दलित सम्मान समारोह: लोटा-जल हाथ में लेकर भाजपा को समर्थन देने का लिया संकल्प

Mon, 26 Aug 2024 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

लोकसभा चुनाव में दलित वोट बैंक खिसकने से भाजपा को बड़ा झटका लगा था। राज्य की दोनों सुरक्षित सीटों समेत पार्टी को पांच सीटें गंवानी पड़ीं।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में दलिज सम्मान समारोह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के पिपली में भाजपा ने राज्य स्तरीय दलित सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, सांसद नवीन जिंदल और राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


समारोह में महिलाओं ने लोटा-जल हाथ में लेकर मनोहर लाल के साथ संकल्प लिया कि दलित वर्ग भाजपा के साथ है। भाजपा के शासन काल में दलितों को दबंगई से मुक्ति मिली है। साथ ही उनका सम्मान से जीवन जीने का सपना भी साकार हुआ है।

लोकसभा चुनाव के बाद लोकनीति-सीएसडीएस ने अपने सर्वे में बताया कि हरियाणा में भाजपा का 34 फीसदी दलित वोट खिसककर कांग्रेस की ओर चला गया और कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जाट समुदाय से ज्यादा दलित वोट का समर्थन मिला। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा दलित मतदाताओं को साधने की कोशिश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें