फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंबाला से धर्मक्षेत्र की सीमा में आज प्रवेश करेगी साइक्लोथॉन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवाओं को नशे से दूर रहने का विशेष संदेश देने के लिए अंबाला जिले से सोमवार को धर्मक्षेत्र की सीमा में साइक्लोथॉन पहुंचेगी। यह साइक्लोथॉन हिसार से चलकर 27 अप्रैल को सिरसा जिले में संपन्न होगी। इसका लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि साइक्लोथॉन में प्रदेश से 50 लाख से ज्यादा लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस साइक्लोथॉन यात्रा के स्वागत के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि इस साइक्लोथॉन के लिए नगराधीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यह साइक्लोथॉन जिले की मोहडी, खानपुर जाटान, चढूनी जाटान, खानपुर कोलिया और रात्रि कुरुक्षेत्र में ही साइक्लोथॉन यात्रा रुकेगी और 22 अप्रैल को सुबह सात बजे साइक्लोथॉन को कैथल जिले के लिए रवाना किया जाएगा। यह यात्रा कुरुक्षेत्र के कमौदा, पिंडारसी के साथ-साथ मार्ग में आने वाले अन्य गांवों में भी पहुंचेगी। इस साइक्लोथॉन का जगह-जगह स्वागत करने के लिए गांव के सरपंचों और गणमान्य नागरिकों की ड्यूटियां लगाई गईं है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के अन्य नागरिक भी इस साइक्लोथॉन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें