कुरुक्षेत्र। मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन में स्वास्थ्य लाभ लेते ग्रामीण। विज्ञप्ति
- फोटो : mrt
लाडवा। सांसद नवीन जिंदल द्वारा संसदीय क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल मेडिकल यूनिट चलवाई जा रही है। यूनिट द्वारा गांव बोड़ला में पहुंच कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया। मोबाइल मेडिकल यूनिट में, एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा परामर्श और जांच के बाद नि:शुल्क दवाइयां वितरित की जाती है। इस मौके पर रक्त और यूरिन के टेस्ट भी किए जाते हैं।
सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि नवीन जिंदल की पहल पर मोबाइल मेडिकल यूनिट के शिविर आयोजित हो रहे हैं। जिंदल ने क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरूआत की है। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 77 मरीजों को परामर्श और जांच के बाद नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गईं व 14 लोगों के रक्त एवं यूरिन के टेस्ट भी किए गए।