फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मक्षेत्र के पावन तीर्थ से कल निकाली जाएगी साइक्लोथाॅन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र के पावन तीर्थ से प्रदेश को स्वच्छता का संदेश देने के लिए साइक्लोथॉन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे और खुद भी साइकिल चलाते हुए साइक्लोथॉन में हिस्सा लेंगे। शहर में 31 अगस्त को निकाली जाने वाले साइक्लोथॉन की प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। रूट प्लान तय किया जा चुका है।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को ब्रह्मसरोवर तीर्थ पर साइक्लोथॉन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, एएसपी प्रतीक गहलोत, डीएमसी अमन कुमार, सीईओ जिला परिषद शंभू राठी, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार मौजूद रहे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से प्रदेश वासियों को फिट इंडिया, खेल युक्त नशा मुक्त हरियाणा का संदेश देंगे। साथ ही मेरा कुरुक्षेत्र स्वच्छ कुरुक्षेत्र का संदेश भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस साइक्लोथॉन में दो हजार साइक्लिस्ट, छह हजार स्कूल विद्यार्थी, खिलाड़ी व अन्य युवा भाग लेंगे। इसके अलावा शहर की अन्य संस्थाओं व समाज के लोगों की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इसी भूमि से भगवान श्रीकृष्ण ने मानव जाति के उत्थान के लिए गीता उपदेश दिया था। यहीं से मुख्यमंत्री ने गत दिनों प्रदेश को स्वच्छता के संदेश दिए हैैं। उसी संदेश से प्रदेश में 11 सप्ताह के स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई थी।
बेस्ट सेल्फी पर 2 अक्तूबर को किया जाएगा सम्मानित : उपायुक्त ने कहा कि शहरवासी मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान में हिस्सा लेते हुए अपने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाएं। साथ ही सफाई की सेल्फी लेकर प्रशासन के पास भेजें। जिला प्रशासन के पास आने वाली सेल्फी में से जो सेल्फी बेस्ट आएंगी, उन्हें दो अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें