संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से साई की तरफ से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत पुलिस प्रशासन के सहयोग से साइकिल रैली निकाली गई, जिसे मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
साइकिल रैली साईं से शुरु होकर जिंदल चौक से होकर वापस साईं पर संपन्न हुई। साई की ओर से फीट इंडिया फिटनेस फिएस्टा के तहत लोगों को फिटनेस का संदेश दिया गया। ये कार्यक्रम स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया साई ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से आयोजित किया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें पुलिस अधिकारी व कर्मचारी और फिटनेस प्रेमी शामिल रहे।
मुख्य अतिथि डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि फिटनेस केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ और ऊर्जावान जीवनशैली की कुंजी है। नियमित शारीरिक गतिविधियां न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है।
इस मौके पर साईं इंचार्ज व सहायक निदेशक बाबू राम रावल, प्रशिक्षक कुलदीप सिंह वड़ैच, डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह, सुरक्षा शाखा प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र कुमार, हवलदार बिशन सिंह, सेवानिवृत्त चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह, एसपी पीआरओ नरेश सागवाल, इंस्पेक्टर रामकरण, इंस्पेक्टर नरेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।