फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को संजो रहे हैं लोक कलाकार : कंबोज

Mon, 23 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और विरासत को आगे बढ़ाने का काम लोक कलाकार बखूबी कर रहे हैं। इन लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने और बेहतरीन मंच मुहैया करवाने का काम राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज मैक के ओपन एयर थियेटर में कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा की तरफ से संगीत एवं नृत्य पर आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, सांस्कृतिक अधिकारी डा. दीपिका, सांस्कृतिक अधिकारी सुमन, म्यूजिक डायरेक्टर कैलाश शर्मा, डांस डायरेक्टर लीला सैनी, प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार डा. हरविंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यशाला में तैयार किए गए 10 लोक गीतों में से 2 लोक गीत प्रस्तुत किए गए। इन लोक गीतों में प्रदेश की संस्कृति के झरोखे को दिखाने का प्रयास किया गया कि किस प्रकार भाई अपनी बहन के घर भात लेकर जाता है और किस प्रकार खुशी के साथ मनाया जाता है। एक अन्य लोकगीत जेठ मेरा दस पढ़ रया सै और देवर सै बीए पास को भी प्रस्तुत किया।
इन लोक गीतों के बाद शास्त्रीय नृत्य के साथ हरियाणवीं लोक नृत्य को जोड़कर प्रस्तुत किया गया।

राज्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में लोक गीतों का विशेष स्थान रहा है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार कला और संस्कृति को प्रोत्साहन करने का काम रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोक कला और कलाकारों को अनेकों प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई है। सरकार के प्रयासों से कुरुक्षेत्र ने सांस्कृतिक राजधानी के रुप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन


उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि  इस प्रकार की कार्यशालाओं से लोक कलाकारों की प्रतिभाओं में निखार आता है। मंच का संचालन एआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक डा. हुकुम सिंह, बेवल शर्मा, लीला सैनी, बल्ले मोमिया, धर्मपाल, शमशेर लाठर, बलजीत सिंह आदि गणमान्य लोग व अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें