कुरुक्षेत्र। मां भद्रकाली शक्तिपीठ में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके चलते मंदिर में उत्सव सा माहौल बना रहा। मंदिर के कपाट खुलने से पहले सुबह 5:00 बजे से ही मंदिर में भक्तों की भारी लाइन लग गई थी।
मां भद्रकाली शक्तिपीठ में मां भद्रकाली जी को लाल वस्त्र, कुंडल हार ,मोतियों की माला ,लाल और सफेद पुष्पों की माला पहना कर शृंगार किया गया मां भद्रकाली के जयकारों के बीच मंदिर के गर्भ गृह के कपाट खोले गए। मंगला आरती सुबह 5:00 बजे मंदिर की मुख्य पुजारिन शिमला देवी ने की। मां भद्रकाली जी का स्नान करवाने के बाद मां को हरी इलाइची, सौंफ, कुम्हड़ा अर्पित किया गया। मंगला आरती के बाद भक्तों में मां भद्रकाली जी का फलों का प्रसाद वितरित किया गया।
पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि आज मंदिर में शनिवार की सुबह की विशेष पूजा के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक मनचंदा सपरिवार ने मां को पंच मेवे व बहुफलों का भोग भी अर्पित किया और साथ ही माँं को लाल-चुनरी, लाल वस्त्र , सिंदूर व नारियल भेंट किया।
दोपहर को जिज्ञासा गौड़ आईएएस राजस्थान. रोहिणी भाजी भाकरे जी आईएएस, निजी सचिव शिक्षा केंद्र सरकार ने भी मां की विशेष पूजा की। पंचदीप पात्र से भव्य आरती कर मां के गर्भ गृह की परिक्रमा की। भंडारे में भक्तों ने हलवा चने ,आलू पूरे, कढ़ी चावल ,कद्दू , सफेद चने इत्यादि का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर नरेंद्र वालिया, हेमराज शर्मा, धर्मपाल गोयल, मीना जोशी, शकुंतला देवी, स्नेहिल शर्मा, देवेंद्र गर्ग हाबड़ी, रामपाल लाठर, सुनील वर्मा, अनिल , आशीष दीक्षित, हितेश चौधरी, विशु संधु , प्रवीण इत्यादि उपस्थित रहे ।