फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रूआं गांव के तालाब में देखे गए मगरमच्छ

Fri, 31 Oct 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव रूआं के तालाब में वीरवार देर शाम दो मगरमच्छ देखे गए जिससे हड़कंप मच गया। गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं तालाब की ओर आना-जाना बंद कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह गांव के लोग एसडीएम से मिलकर इन्हें पकड़े जाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के सारसा मंडल अध्यक्ष बाबू राम रुआं ने बताया कि गांव सारसा का एक युवक उनके गांव में गया हुआ था। उसने उन्हें कॉल कर बताया कि उनके गांव के तालाब में दो से तीन मगरमच्छ देखे हैं जिनकी उन्होंने वीडियो भी बनाई और गांव के लोगों को भी बताया। सूचना मिलने पर कई ग्रामीणों ने भी कहा कि पहले भी तालाब में मगरमच्छ देखे जा चुके हैं। बाबू राम ने बताया कि सुबह एसडीएम से गांव के लोग मुलाकात कर इन मगरमच्छों को पकड़ने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि तालाब की ओर लोग अक्सर पशु लेकर जाते हैं तो वहीं लोगों का आना-जाना भी लगा रहता है। संवाद
विज्ञापन

30jjrp11- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें