फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Wed, 28 Sep 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/लाडवा,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा-रादौर रोड पर गांव बन के मोड़ पर सोमवार रात एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। दुर्घटना में घायल राजबीर को लाडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लाडवा निवासी जरनैल सिंह ने कहा कि सोमवार रात लाडवा-रादौर रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लाडवा की ओर बाइक पर जा रहे कैथल निवासी तरुण शर्मा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 20 वर्षीय तरुण शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे करनाल के गांव हैबतपुर निवासी राजबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मृतक का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें