फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुरुक्षेत्र में युवक के हाथ काटकर ले जाने का मामला, दो आरोपी काबू, वारदात में प्रयोग कटर भी बरामद

Fri, 13 Jan 2023 07:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

गैंगवार में युवक के हाथ काटकर ले जाने के दो आरोपी पुलिस ने काबू किए हैं। वारदात में प्रयोग कटर बरामद किया गया है। कैथल-जींद बॉर्डर से कार समेत पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पांच दिन पहले गांव रामगढ़ के पास हवेली ढाबे पर महिला के साथ खाना खा रहे गांव राहड़ा (करनाल) के जुगनू के दोनों हाथ काटकर ले जाने के मामले में सीआईए-एक ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कार समेत कैथल-जींद बॉर्डर से काबू किया गया है। धरे गए आरोपियों की पहचान जींद निवासी अनिल उर्फ नीला और हरदीप के रूप में हुई है, हालांकि वारदात के मुख्य आरोपी अभी फरार हैं। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि नौ जनवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हवेली ढाबे पर करीब पौने एक बजे पुरानी रंजिश के चलते दो कार में सवार होकर आए बदमाशों ने राहड़ा के जुगनू के दोनों हाथ काट दिए थे। इसके बाद आरोपी दोनों हाथ लेकर फरार हो गए थे।

वारदात उस समय हुई जब जुगनू ढाबे पर अपनी महिला दोस्त के साथ खाना खा रहा था। जुगनू के बयान पर मामला दर्ज कर जांच के लिए पुलिस उप-अधीक्षक राम दत्त नैन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था, जिसमें थाना सदर प्रभारी निरीक्षक निर्मल कुमार और सीआईए-एक के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह को शामिल किया गया।
विज्ञापन


यही नहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। घटना के बाद से ही जिला पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। इस दौरान सामने आया कि जुगनू ने शराब कारोबारी पर डेढ़ साल पहले अपने दोस्त के साथ मिलकर फायरिंग की थी, जिसमें तीन गोलियां लगने के बाद भी शराब कारोबारी बच गया था। बताया जा रहा है कि जुगनू के जमानत पर रिहा होने के बाद उसे सबक सिखाने के लिए दूसरे गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

घायल युवक - फोटो : संवाद
गैंगवार में शामिल दो आरोपियों को भले ही पुलिस ने काबू कर लिया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। धरे गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो कटर भी बरामद किए है। बताया जा रहा है कि इसी कटर से उन्होंने जुगनू के दोनों हाथ काटे थे। पुलिस की ओर से आरोपी अनिल उर्फ नीला निवासी मोरखी (जींद) हाल निवास दत्ता कॉलोनी, असंध रोड पानीपत और हरदीप नायक निवासी जामनी हाल निवास रेलवे कॉलोनी जींद को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

जुगनू की महिला दोस्त का नहीं लगा सुराग
दो कार सवार बदमाशों ने जुगनू के दोनों हाथ उस समय काटे जब वह अपनी महिला दोस्त के साथ ढाबे में खाना खा रहा था। बताया जा रहा है कि उसी के बुलावे पर जुगनू करनाल से कुरुक्षेत्र की ओर गया था। ऐसे में महिला दोस्त पूरी वारदात की चश्मदीद भी है, जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश है, लेकिन घटना के चार दिन बाद भी महिला का सुराग नहीं लग सका है। महिला के संबंध में न तो जुगनू ने कोई जानकारी दी और न ही धरे गए आरोपियों ने। ऐसे में अभी तक महिला पुलिस के लिए रहस्य बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें