फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ में डूबने से युवक की मौत

Mon, 24 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना केयूके अंतर्गत गांव हथीरा में शनिवार को देर शाम एक युवक की गांव के तालाब (जोहड़) में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव बाहर निकाला जा सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।

हथीरा गांव में शनिवार देर रात गांव का युवक प्रकाश तालाब में डूब गया। उसका शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कई घंटे तक तालाब में युवक की तलाश की। देर रात जब तक उसे तालाब से उसे बाहर निकाला जा सका, तब तक उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस को दिए बयान में प्रकाश के पिता रामस्वरूप ने बताया कि उनका बेटा देर रात पशुओं को पानी पिलाने जोहड़ पर गया था। वहां किसी तरह से वह जोहड़ में गिर गया। तालाब में डूबने से उसकी मौत हेा गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें