फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई तो बताओ कैसे मरा दविश

Mon, 25 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
परिजनों को आश्वासन देता प‌ुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अग्रसेन पब्लिक स्कूल में नर्सरी के छात्र दविश की मौत के मामले में परिजनों के आरोपों ने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। अब तक यह बात सामने आई थी कि बच्चे की मौत बस से हादसा होने के कारण हुई। लेकिन, परिजनों ने आरोप लगाया है कि मौत का कारण कुछ और है, जिसे स्कूल प्रबंधन छुपा रहा है।

परिजनों और अन्य लोगों के साथ स्कूल के विद्यार्थियों ने रविवार को स्कूल परिसर में दविश को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिजनों ने वहां जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने सीधे सीधे शब्दों में कहा कि स्कूल प्रबंधन यह बताएं कि दविश की मौत कैसे हुई? साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि स्कूल प्रबंधन ने सच नहीं बताया तो सोमवार को स्कूल में ताला जड़ दिया जाएगा। हंगामे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और एसएचओ सिटी ने मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फिर आश्वासन दिया। काफी देर समझाने के बाद परिजन शांत हुए।  
विज्ञापन



दविश की मौत की वजह पर परिजनों को यकीन नहीं हो पा रहा है। इसी बात को लेकर रविवार को परिजनों ने स्कूल पहुंच कर हंगामा किया। दविश की बुआ और उसकी बहन आसपास रहने वाले लोगों से पूछते रहे क्या आपको पता है कैसे मरा दविश? खास बात यह रही कि जब दविश के परिजन स्कूल पहुंचे तब इसी स्कूल के कुछ विद्यार्थी भी वहां पहुंच गए। विद्यार्थियों ने कैंडल्स जलाकर दविश को श्रद्धांजलि दी। यहां कुछ विद्यार्थियों ने दबी जुबान में फिर यह बात कही कि स्कूल के कुछ स्टाफ सदस्यों ने मौके से खून साफ किया था।

इन आरोपों से उठे सवाल  
परिजनों ने आरोप लगाया है कि जब स्कूल परिसर में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे थे तो उस जगह की रिकॉर्डिंग क्यों नहीं हुई, जहां हादसा हुआ। आरोप यह भी है कि वहां का कैमरा ही हटा दिया गया। परिजनों ने सवाल उठाया कि वहां का कैमरा कहां गया? परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि दविश की कक्षा के सारे बच्चे जब क्लास में ही थे तो अकेला दविश नीचे क्यों और कैसे आया? हालांकि इन सवालों का जवाब देने के लिए स्कूल प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था।  

मृतक दविस की बुआ सुमन और बहन रितु का रो-रोकर बुरा हाल था। स्कूल में जब कोई नहीं मिला तो दोनों स्कूल के आसपास रहने वाले लोगों के हाथ जोड़ते रहे। सुमन बार-बार यही बात दोहरा रही थी कि कोई तो बता दो कि कैसे मरा मेरा भतीजा। परिजनों ने पुलिस के आगे भी हाथ जोड़े और उनके बच्चों का वास्ता देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। दविश की बहन रितु ने बताया कि हादसे के बाद से उसके माता-पिता सदमे में हैं। वह बेसुध हो चुके हैं। उसने आरोप लगाया कि हादसे के बाद स्कूल का स्टाफ दविश को छोड़ कर भाग गया।

एसएचओ बोले, दोषी नहीं बचेगा
हंगामे की सूचना पर सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसएचओ मलकित सिंह ने परिजनों को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन, जब परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तब एसएचओ ने कहा कि इस मामले में ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि कोई भी दोषी बचेगा नहीं। एसएचओ ने यहां तक कह दिया कि चाहे उनकी ओर से की जा रही कार्रवाई देख सकते हैं। परिजनों ने सोमवार को स्कूल में ताला जड़ने और जरूरत पड़ने पर जाम लगाने की चेतावनी के साथ प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन


प्रिंसिपल और एडमिस्ट्रेस को ज्वाइंट सेक्रेट्री ने किया सस्पेंड
दविश की मौत के तीसरे दिन गुस्साएं परिजनों ने स्कूल के गेट पर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे ज्वाइंट सेक्रेट्री रोशन लाल ने परिजनों से बात कि और जाना कि वह इस मामले में क्या कार्रवाई चाहते हैं। परिजनों का आरोप था कि स्कूल की प्रिंसिपल रीता गोयल और एडमिस्ट्रेस मीनू भटला की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई। परिजनों से बात करने के बाद ज्वाइंट सेक्रेट्री ने प्रिंसिपल और एडमिस्ट्रेस को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें