फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सरस्वती नदी का कहर: 13 वर्षीय किशोर डूबा, पशु लेकर गया था नाबालिग

Wed, 19 Jul 2023 12:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र के बाबैन में एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। गांव महुआ खेड़ी का रहने वाला करीब 13 वर्षीय आर्यन सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव के समीप ही पशु लेकर गया था। इस दौरान वह साथ ही बह रही सरस्वती नदी में डूब गया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र की सरस्वती नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहीं बाढ़ तो कहीं नहरें व नदी लगातार जानलेवा साबित हो रही है। अभी शाहाबाद में लगातार हुए दो हादसों को लोग भूल भी नहीं पाए कि आज बुधवार सुबह फिर बाबैन में एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। गांव महुआ खेड़ी का रहने वाला करीब 13 वर्षीय आर्यन सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव के समीप ही पशु लेकर गया था। इस दौरान वह साथ ही बह रही सरस्वती नदी में डूब गया।

विज्ञापन


गांव में मातम पसर गया
समीपवर्ती गांव जंडौला के लोगों ने उसे देख लिया और बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल के मोर्चरी हाउस भेजा गया।

बताया जा रहा है कि आर्यन का पिता मजदूरी करता है और माता-पिता व अन्य परिजन सदमे में है। उधर शाहाबाद में गांव ढकाला के रहने वाले बलबीर सिंह व बीबीपुर के राहित की गत दिवस गांव की ही बाढ़ में बह गई सड़क से गुजरते समय डूबने से मौत हो गई थी। उनके शवों का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इससे पहले शाहाबाद में ही मारकंडा नदी में एक बच्चे को बचाने के प्रयास में तीन कावड़ियों की मौत हो गई थी। कड़ी मशक्त कर इनके शव बरामद किए जा सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें