फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में शामिल होने आया युवक डूबा, मौत

Thu, 23 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आया भिवानी का एक युवक ब्रह्मसरोवर में डूब गया। बताया जाता है कि युवक शाम को ही कुरुक्षेत्र पहुंचा था और सरोवर पर नहाने के लिए गया था। घटना रात करीब सवा नौ बजे की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भिवानी निवासी सोनू पुत्र इंद्राज हरियाणा पुलिस की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुधवार को कुरुक्षेत्र आया था।

बताया जाता है कि गुरुवार सुबह उसे भर्ती प्रक्रिया के लिए पहुंचना था। इसलिए वह बुधवार शाम को ही यहां आ गया था। शाम को वह ब्रह्मसरोवर घूमने गया था। यहां करीब रात नौ बजे वह सरोवर में नहाने उतरा। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। काफी देर बाद उसका शव मिला। युवक के डूबने की सूचना पर सरोवर पर घूमने आए लोग भी वहां पहुंचे। सूचना पर केयूके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव पानी से निकलवाया।

सामान से पता चला भिवानी का है युवक
युवक की पहचान करने के लिए पुलिस को वहां कोई नहीं मिला। ऐसे में आसपास उसके सामान की तलाश की गई। कुछ ही दूरी पर एक बेग मिला जिसमें दस्तावेज भी थे। दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान भिवानी निवासी सोनू पुत्र इंद्राज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सोनू के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे भिवानी से निकल गए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें