फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात अधेड़ का सिर काट कर गांव में फेंका, हत्या का केस दर्ज

Sat, 14 Jan 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रावां में व्यक्ति का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या कर फेंके गए व्यक्ति के धड़ का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। डीएसपी और शाहाबाद थाना के प्रभारी ने घटनास्थल का मुआयना कर शिनाख्त का प्रयास
विज्ञापन

किया, लेकिन शुक्रवार रात तक कोई सुराग नहीं लग सका था। इधर सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। बहरहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की हत्या का मामला दर्ज कर कुरुक्षेत्र और आसपास जिलों के सभी थानों में इसकी सूचना भेजी है।

यहां बता दें कि 5 जनवरी 2017 को रावां में ही दादूपुर नलवी नहर से 12 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ था। अभी तक इस घटनाक्रम का खुलासा हुआ भी नहीं था कि शुक्रवार सुबह इसी गांव में 50 वर्षीय एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर मिलने से दहशत फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलीप सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और इस मामले की जानकारी डीएसपी जगदीश राय व सीन ऑफ क्राइम की टीम को दी थी। डीएसपी, एसएचओ और सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके से तथ्य जुटाए।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव की सरपंच निशा देवी व ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान आसपास के गांव के लोगों को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद जिस व्यक्ति का सिर काटकर फेंका गया है, उसकी आयु करीब 50 वर्ष प्रतीत होती है। फिलहाल सिर को मोर्चरी रुम में रखा गया है और पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।        

हत्या के बाद लाश को खुर्दबुर्द करने का हो सकता है मामला             
यह मामला हत्या के बाद लाश को खुर्दबुर्द करने का बताया जा रहा है। जिस व्यक्ति का सिर बरामद किया गया है, संभावना यह भी जताई जा रही है कोई कुत्ता या जानवर इस कटे सिर को खींच कर यहां लाया हो। जिस कारण मिट्टी में लथपथ सिर से पहचान करना फिलहाल मुश्किल हो रहा है। बताया गया है कि सिर के र्बाइं ओर का हिस्सा भी किसी जानवर द्वारा नोचा हुआ है।       

सरपंच के पति ने बताया कि सुबह सात बजे मिली थी सूचना      
गांव की सरपंच निशा देवी के पति जगतार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 7 बजे गांव के एक युवक बबला ने उन्हें सूचना दी कि फिरनी के ऊपर साधू राम के खेतों के पास मिट्टी में लथपथ एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर पड़ा है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी और साथ ही ग्रामीणों को बुलाकर पहचान करवाने की कोशिश भी की।       

जांच के लिए दो टीमों का गठन : एसएचओ      
थाना प्रभारी के मुताबिक इस मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। वहीं पुलिस ने जगतार सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहित की धारा 201 व 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी दलीप सिंह ने बताया कि आसपास के गांवों में पूछताछ के बाद अब निकटवर्ती थानों में संपर्क किया गया है और गुमशुदा व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है।      

शमशानघाट व आसपास घूम कर वापस आए डाग स्कवायड      
डीएसपी जगदीश राय ने बताया कि डॉग स्कवायड की टीम ने भी भरसक प्रयास किया, लेकिन खोजी कुत्ते शमशान घाट व आस-पास घूम कर वापस आ गए। डीएसपी के मुताबिक उन्होंने यमुना नगर, पिहोवा, बिलासपुर व बराड़ा के थानों में भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लगता है और किसी ने शव को खुर्द बुर्द करने के लिए सिर को किसी स्थान पर डाल दिया जिसे कोई जानवर घसीट कर उक्त स्थान पर ले आया। फिलहाल पुलिस का पूरा फोकस धड़ को ढूंढने में है ताकि पूरे मामले को जोड़ कर जांच को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें