फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी ने थाने में बाजू पर किए जख्म, आग लगाने का प्रयास

Fri, 04 Sep 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर में बृहस्पतिवार दोपहर उस समय बवाल हो गया, जब एक छेड़छाड़ के आरोपी ने थाने के हवालात में स्वयं को जख्मी कर लिया और साथ ही आग लगाने का प्रयास भी किया। आरोपी युवक ने बनियान में आग लगा ली और हवालात में घूमता रहा। हवालाती द्वारा स्वयं को आग लगाते देख कर थाने में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन फानन में पुलिस कर्मियों ने हवालात का दरवाजा खोला और आग पर काबू पाया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस विभाग हवालात में आरोपी द्वारा की गई इस कार्रवाई को छुपाने में दिनभर जुटा रहा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को देर शाम एक कॉलोनी निवासी महिला ने थाना शहर में शिकायत दर्ज करवाई कि एक व्यक्ति मोहन नगर की लायलपुर बस्ती निवासी गौरव नाम के युवक ने न केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि उसकी साथ छेड़छाड़ भी की और साथ ही उसका दुपट्टा भी फाड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी गौरव के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कर  उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों के अनुसार आरोपी ने बृहस्पतिवार दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे के आसपास चिल्लाना शुरू कर दिया और हंगामा करते हुए अपनी बाजू पर जख्म बना लिए। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने अपनी बनियान निकालकर उसमें आग लगा ली और जोर जोर से चिल्लाने लगा।

थाने में मचा हंगामा
हवालात में बंद आरोपी द्वारा आग लगाए देख थाने में हड़कंप मच गया। सभी पुलिस कर्मी वहां दौड़ पड़े और आनन फानन में हवालात का दरवाजा खोलकर आरोपी के बनियान में लगाई आग पर काबू पाया। आरोपियों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार दिलवाया। पुलिस ने आरोपी को दोपहर में अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

सवाल : आखिर कैसे पहुंचा ब्लेड और माचिस ?
नियमानुसार किसी भी मामले के आरोपी को हवालात में बंद करने से पूर्व पुलिस द्वारा पुख्ता तरीके से जांच की जाती है कि उसके पास किसी तरह का कोई हथियार तो नहीं है अथवा ऐसा कोई उपकरण आदि भी न हो जिससे वह स्वयं को नुकसान पहुंचा सके। सबसे बड़ा सवाल इस मामले में ये है कि आरोपी के पास ब्लेड नुमा तेजधार चीज कैसे पहुंची और माचिस को वह कैसे भीतर ले गया। जिससे उसने स्वयं के बनियान में आग लगा ली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें