फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता और व्यापारी ने लगाई फांसी, मौत

Sat, 16 Jan 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर एक दुकानदार और एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। इनमें दुकानदार ने अमीन रोड पर एक दुकानदार ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन


चनारथल रोड पर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया गया। शहर के चनारथल रोड निवासी एक विवाहिता मनजीत ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे  दी है। करनाल के गांव की निवासी मनजीत का विवाह कुरुक्षेत्र शहर में हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें एक ही घर में हैं।

थाना केयूके प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि  विवाहिता के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मनजीत लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। पटेल नगर निवासी सुभाष ने अमीन रोड पर स्थित अपनी दुकान में फांसी लगा ली। आसपास के दुकानदारों ने इस बारे में सूचना  उसके परिजनों को दी। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे गए। मौके पर दुकानदार द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में सुभाष ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस का कहना है कि मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी बीमारी से परेशान है। इस वजह से वह अपनी मां की सेवा भी नहीं कर पा रहा है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें