फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: बदमाशों ने खुद को लॉरेंस गैंग से बता ट्रक में सवार व्यक्ति का किया अपहरण, 25 हजार लेकर छोड़ा

Sun, 26 Nov 2023 10:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र, शाहाबाद (हरियाणा)

सार

आरोपी 25 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। आरोपी चालक का मोबाइल फोन भी साथ ले गए।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ट्रक में सवार एक व्यक्ति का अपहरण कर चार बदमाशों ने जबरदस्ती 25 हजार रुपये ऑनलाइन अपने नंबर पर ट्रांसफर करवा लिए, जिसके बाद कुछ दूरी पर चालक को हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। बदमाश खुद को लॉरेंस गैंग से बता रहे थे और चालक का मोबाइल भी साथ ले गए।

विज्ञापन


संजीव कुमार निवासी गांव चांदपुर जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका ट्रक चालक ईश्वर चंद वासी शेखपुरी, बिजनौर के रहने वाले हैं। वे दोनों जालंधर से 25 नवंबर को रात करीब सवा दस बजे चावल लोड कर करनाल के लिए चले थे।

अगले दिन अलसुबह करीब चार बजे वे शाहाबाद क्षेत्र में एक ढाबा के सामने पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रक रोक लिया। तभी वह शौच क्रिया के लिए ट्रक से उतर गया और इसी दौरान चार बदमाश आए, जिन्होंने चालक से कहा कि उन्होंने ट्रक में लड़की बैठाई हुई है। उसने मना कर दिया तो उसी दौरान वह भी आ गया।
विज्ञापन


बदमाशों ने कहा कि उन्हें उनका मोबाइल दे दें। उसने बताया कि मोबाइल नहीं है तो बदमाश ट्रक में चढ़ गए और वहां रखा लोहे का पाना मारना शुरू कर दिया। उनके कहने पर मोबाइल का कोड बता दिया और उसे वैगनार कार में बैठाकर कुछ दूर ले गए और धमकी देकर उससे करीब 10-10 हजार रुपये दो बार अपने नंबर पर ट्रांसफर करवाए।

इसके बाद फिर पांच हजार रुपये और ट्रांसफर करवाए। उन्होंने शराब का सेवन किया हुआ था। इसके बाद वे उसे मिरची होटल के पास छोड़कर फरार हो गए और जाने से पहले कहा कि वे लारेंस गैंग के आदमी हैं। वे उसका मोबाइल भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें