फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हन्नी अपहरण का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख उद्योगपति जयभगवान सिंगला के बेटे आदित्य सिंगला उर्फ हन्नी के अपहरण का मास्टर माइंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को देर शाम कुरुक्षेत्र के अमीन गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपहरण की साजिश रचने से लेकर उसे अंजाम देने तक हर काम में साथ रहा है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

एसपी सिमरदीप सिंह ने सोमवार को देर शाम पत्रकारवार्ता में बताया कि 23 अगस्त को जय भगवान सिगंला के बेटे हन्नी के अपहरण की शिकायत की थी।

उन्होंने इसके साथ ही 4 करोड़ रुपये फिरौती मांगे जाने की बात भी बताई थी। अपहर्ताओं ने हन्नी को दो करोड़ की फिरौती लेकर 26 अगस्त को छोड़ दिया था।

इसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों की फोटो जारी किए थे। इनमें अनिल मित्तल निवासी सेक्टर-6 करनाल, बलवंत उर्फ बाबी निवासी अमीन, कमल सैनी निवासी शांति नगर कुरुक्षेत्र, सुखबीर सिंह निवासी अमरगढ/काला माजरा जिला करनाल, बलबीर उर्फ बुगला निवासी जाणी जिला करनाल शामिल था।
विज्ञापन


एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि सीआईए-1 की टीम ने आरोपियों में से एक बलवंत उर्फ बॉबी को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में माना है कि उन्होंने पहले रैकी की। इसके बाद योजना बनाई कि किस तरह अपहरण किया जाएगा और उसके बाद अपहृत को कहां रखा जाएगा।

रैकी करने और युवक को छुपाने की योजना बनाने वाले मास्टर माइंड अनिल मित्तल और कमल सैनी ही थी। योजना के तहत अपहरण करने आने वाले दिन वे दो गाड़ियों में आए थे।

हन्नी की रखवाली का सौंपा था काम
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी बलवंत उर्फ बॉबी अपहरण वाले दिन एक गाड़ी में था। वह अपहरण से पहले ही करनाल के सेक्टर-5 वाले उस मकान में पहुंच गया था, जहां आरोपियों ने हन्नी को रखना था।
विज्ञापन


जब अन्य आरोपी डील करने के लिए जाते थे, तो बलवंत ही हन्नी की निगरानी करता था। दूसरी ओर फिरौती की रकम लेने के बाद हन्नी को नमस्ते चौक पर छोड़ने के लिए बलवंत उर्फ बॉबी ही आया था। बताया जा रहा है कि बलवंत उर्फ बॉबी शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें