फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने ली दो छात्रों की जान: ट्रक-कार की टक्कर से हुआ हादसा, केयू के यूआईईटी संस्थान के थे विद्यार्थी

Sat, 01 Apr 2023 05:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र में ट्रक और कार की टक्कर में दो छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी है। जिसके कारण ये हादसा हुआ है।
 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी (यूआईईटी) के दो छात्रों की कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में दोनों छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। फरीदाबाद के सेक्टर-21 निवासी निशांत सिंह व सेक्टर-सात निवासी आदित्य जोशी कार में सवार होकर खाना खाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर हवेली होटल गए थे।

विज्ञापन


हवेली से खाना खाकर लौट रहे थे दोनों छात्र, ट्रक ने दूसरी साइड से आकर मारी टक्कर
प्रशांत निवासी सेक्टर-आठ फरीदाबाद ने बताया कि उनके साथ फरीदाबाद के कई साथी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। शुक्रवार को वह अपने एक साथी देव निवासी सेक्टर-तीन फरीदाबाद के साथ स्कॉर्पियो और आदित्य जोशी व निशांत सिंह होंडा सिटी में सवार होकर खाना खाकर लौट रहे थे। आदित्य कार चला रहा था तथा निशांत उसके साथ बैठा हुआ था। वे दोनों अपनी होंडा सिटी कार में उनके आगे चल रहे थे।

गलत दिशा में आ रहा था ट्रक
इसी दौरान पिपली की ओर से आए एक ट्रक चालक ने ट्रक को गलत दिशा, लापरवाही व तेज रफ्तार से चलाते हुए आदित्य व निशांत सिंह की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे वे दोनों कार में ही फंस गए। उसने राहगीरों की सहायता से कार में फंसे आदित्य जोशी व निशांत सिंह को निकालकर मौके पर एंबुलेंस से एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने आदित्य जोशी व निशांत सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें