डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि सदर थाना प्रभारी संदीप कुमार अपनी टीम के साथ बगला मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली की शहर की तरफ से बाइक पर एक व्यक्ति महिला के साथ आ रहा है और दोनों के पास काफी तादात में नशीला पदार्थ है। पुलिस ने बगला मार्ग पर नाकाबंदी की और वाहनों की तलाशी शुरू की।
हिसार सदर थाना पुलिस ने बगला मार्ग पर छापा मारकर कार्रवाई करते हुए 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है। नशा तस्करी के आरोप में खारा बरवाला निवासी सुशील और आदमपुर निवासी सरोज को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली से नाइजीरियन से लेकर आए थे हेरोइन
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि सदर थाना प्रभारी संदीप कुमार अपनी टीम के साथ बगला मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली की शहर की तरफ से बाइक पर एक व्यक्ति महिला के साथ आ रहा है और दोनों के पास नशीला पदार्थ है। पुलिस ने बगला मार्ग पर नाकाबंदी की और वाहनों की तलाशी शुरू की।
इस दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति पुलिस को देख बाइक वापस मोड़ने लगा। यह देख शक के आधार पर उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो खारा बरवाला निवासी सुशील के बैग से 400 ग्राम और सरोज के पर्स से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान सुशील ने बताया कि दिल्ली के द्वारका से एक नाइजीरियन से हेरोइन लेकर आए हैं। दोनों 30 मार्च को दिल्ली से रेवाडी होते हुए हिसार पहुंचे थे। डीएसपी ने बताया कि दोनों 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे है।