फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, 40 हजार में किया था सौदा, डमी ग्राहक को तैयार कर पकड़ा

Wed, 14 Dec 2022 08:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लाडवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

लाडवा के सलेमपुर से महिलाओं को पकड़ा गया। महिलाएं 40 हजार रुपये लेकर गई थी, 22 हजार रुपये गिरफ्तारी के समय बरामद किए गए, जबकि 18 हजार कहां गए ये पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच मामले में पकड़ी गई महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 40 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो महिलाओं को पकड़ा गया है। इनमें से एक लाडवा के सलेमपुर और दूसरी महिला अंबाला शहर के बलदेव नगर की रहने वाली है। इन महिलाओं से 22 हजार रुपये बरामद भी किए गए है।

विज्ञापन


डमी ग्राहक को किया तैयार
इस संबंध में सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लाडवा के गांव सलेमपुर की एक महिला के दूसरी महिला के साथ मिलकर भ्रूण लिंग जांच कराने की सूचना मिल रही थी। इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए इन पर कई दिनों से नजर रखी जा रही थी। पुख्ता जानकारी के बार बुधवार को एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में आशावर्कर की मदद से एक महिला को भ्रूण लिंग जांच कराने का डमी ग्राहक तैयार किया। इसके बाद आरोपी महिला से संपर्क किया।

देवबंद जाने की बात कह ले गई महिला को
भ्रूण लिंग जांच कराने का सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ। इसके बाद वह महिला को उत्तर प्रदेश के गांव देवबंद में चले। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उनके पीछे-पीछे चल पड़ी। ये लोग कुछ दूर जाने के बाद उनकी आंखों से ओझल हो गए। परंतु इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। टीम उनका पीछा करते रहे।
विज्ञापन


इसके बाद लाडवा के नजदीक गांव सलेमपुर की महिला और अंबाला बलदेव नगर की एक महिला को लाडवा से ही काबू किया। इनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास से 40 हजार रुपये में से 22 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। लाडवा डीएसपी जय सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पताल से जो भी शिकायत मिलेगी। इसके बाद ही महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें