फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्तजापुर में दो पक्षों में झड़प, जमकर गोलियां चली

Sun, 01 May 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
दो गुटों में जमकर गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पिहोवा क्षेत्र के गांव मुर्तजापुर में देर रात प्लाट विवाद में दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलियां चलाई गई। तलवारों से भी हमला किया गया। भिड़ंत में पांच व्यक्तियों को चोटें आयी, जिनमें से दो को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि पिहोवा के गांव मुर्तजापुर में प्लाट के विवाद को लेकर दो गुटों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। शनिवार रात पौने दस बजे के करीब दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से लोग बंदूक, पिस्तौल, तलवार व अन्य धारदार हथियार लेकर एक  दूसरे पर टूट पड़े। दोनों ही तरफ से जमकर गोलियां चलाई चली। झड़प करीब आधे घंटे तक चली। इसमें पांच व्यक्तियों को चोटें आयी। बाद में इनको अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। सूचना के बाद पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में तनाव का माहौल बना था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें